आपका समर्थन लायेगा कामां में परिवर्तन 2023
कामां ( 18 जून 2023 ) :- भाजपा नेता शकील खान ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र के गांव पीढ़ीकी-उंचकी एवं गोपालगढ़ थाना क्षेत्र के गांव पाली का दौरा किया | दौरे के दौरान भाजपा नेता शकील खान ने शादी समारोहों में शिरकत कर नवविवाहित जोड़ों को नए जीवन ढेर सारी शुभकामनाओं के साथ आशीर्वाद दिया | इसके साथ भाजपा नेता ने गांव में डोर टू डोर जनसम्पर्क कर लोगों को आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए जागरूक किया | ग्रामीणों ने भाजपा नेता को पूर्ण आश्वत करते हुए कहा कि इस बार भाजपा के पक्ष में मतदान का इतिहास बनेगा |