आपका समर्थन लायेगा कामां में परिवर्तन 2023
कामां ( 08 सितंबर 2023 ) :- भाजपा राजस्थान की 200 विधानसभाओं में परिवर्तन यात्रा निकाल रही है, उसी क्रम में गुरुवार को भाजपा की परिवर्तन यात्रा कामां विधानसभा पहुंची जहाँ कामां कस्वें के अम्बेडकर चौराहा पर भाजपा नेता शकील खान के द्वारा सैंकडों कार्यकर्त्ता के साथ आधा दर्जन बुलडोजरों से पुष्प वर्षा कर परिवर्तन यात्रा का स्वागत किया गया। परिवर्तन यात्रा के अम्बेडकर चौराहे पर पहुँचने पर भाजपा नेता शकील खान के कर्मठ कार्यकर्त्ताओं द्वारा भाजपा जिंदाबाद के नारों के साथ वरिष्ठ नेताओं का स्वागत किया गया। भाजपा नेता शकील खान ने पत्रकार वार्ता के माध्यम से बताया कि पूरे राजस्थान में भाजपा की लहर है, जिसके कारण जहाँ से भी परिवर्तन यात्रा निकल रही है, वहां जनता द्वारा जोश के साथ स्वागत-सम्मान किया जा रहा है, गुरुवार को यात्रा मेरी विधानसभा कामां पहुंची जहाँ हम सभी भाजपाइयों और क्षेत्रीय जनता द्वारा परिवर्तन यात्रा का स्वागत किया गया एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषि बंसल द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। भाजपा नेता ने कहा कि इस बार भाजपा राजस्थान के अबतक के रिकॉर्ड तोड़कर एकतिहाई बहुमत के साथ राजस्थान में सरकार बनाएगी। अम्बेडकर चौराहा पर भाजपा नेता शकील खान के साथ सैंकड़ो की संख्या में कार्यकर्त्ता मौजूद रहे