आपका समर्थन लायेगा कामां में परिवर्तन 2023
कामा { 16 जुलाई 2022 } - भाजपा नेता शकील खान कामां ने प्रदेश कार्यालय जयपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सतीश पूनिया जी से शिष्टाचार भेंट की, भाजपा नेता शकील खान कामां के निजी सचिव कृष्णा पमार ने बताया कि भाजपा नेता शकील खान कामां ने दुपट्टा पहनाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनियाँ जी का प्रदेश कार्यालय पर अभिवादन किया। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा नेता ने कामां के राजनीतिक हालातों के बारे में प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनियाँ जी को अवगत कराया एवं कांग्रेसियों द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार के बारे में भी अवगत कराया। भाजपा नेता शकील खान कामां के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार यह मुलाकात सुखद रही एवं दोनों नेताओं के बीच करीब 1 घंटे तक भाजपा कार्यालय में कामां की जनसमस्याओं को लेकर चर्चा हुई।