आपका समर्थन लायेगा कामां में परिवर्तन 2023
कामां {11अगस्त2022} - भाजपा नेता शकील खान ने आज विधानसभा क्षेत्र के कस्वां कामां, गांव छिछरवाडी, गगवाड़ी, सादिवास और लोहेशर का दौरा किया। भाजपा नेता शकील खान ने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर अमृत महोत्सव घर-घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत गांव-गांव जाकर तिरंगा वितरित किये और गांववासियों से अपने घरों पर 13/08/2022 से 15/08/2022 तक तिरंगा लगाने की अपील की। इसके साथ भाजपा नेता ने इन सभी गाँवों में जनसम्पर्क किया और लोगों को भाजपा से जुड़ने के लिए जागरूक किया साथ ही आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा को प्रचंड बहुमत से जीताने के एकजुट होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। गांववासियों द्वारा भाजपा नेता का माला-साफा पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया, जिसके लिए भाजपा नेता ने सभी गांववासियों का हृदय की गहराइयों से धन्यवाद दिया। भाजपा नेता ने कस्वां कामां में लालदास कब्बडी प्रतियोगिता का फीता काटकर शुभांरम्भ किया और युवाओं को खेलों के प्रति उनकी उत्सुकता को बढ़ाने के लिए प्रथम पुरुस्कार 5100 रुपए देने का ऐलान किया। इस मौके पर भाजपा नेता शकील खान के साथ उनके निजी सचिव कृष्णा पमार, पार्षद अशोक माहौर, बृजेन्द्र, सुरेंद्र, उमर, शाहिद, सोनू, अकरम आदि कर्मठ कार्यकर्त्ता मौजूद रहें।