आपका समर्थन लायेगा कामां में परिवर्तन 2023
कामां {24/10/2022} - भाजपा नेता शकील खान ने कामां कस्बे में पैदल मार्च निकालकर क्षेत्रवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। भाजपा नेता ने कामां बाजार में एक-एक दुकान पर जाकर व्यापारी भाइयों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। भाजपा नेता शकील खान के निजी सचिव कृष्णा पमार ने बताया कि भाजपा नेता के कोसी रोड स्थित निज निवास एवं कार्यालय पर दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जहाँ कर्मठ कार्यकर्त्ताओं के साथ भाजपा नेता ने दीपावली मनाई। भाजपा नेता के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा नेता शकील खान और उनके निजी सचिव कृष्णा पमार ने विधानसभा के कर्मठ कार्यकर्त्ताओं को उनके निवास पर जाकर मिठाई देकर शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर सलीम नंदेरा, विष्णु राठौर, माहिर आजाद, गनी मोहम्मद बामनी, बलराम यादव, रामकिशन नेतवाड़ी और सैकड़ो कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।