आपका समर्थन लायेगा कामां में परिवर्तन 2023
कामां ( 04 फरवरी 2023 ) :- भाजपा नेता शकील खान ने शनिवार को भरतपुर के "द ग्राउंड बरसो रिसोर्ट" में आयोजित हुई जिला कार्यसमिति में भाग लिया | भाजपा नेता शकील खान ने जिला कार्यसमिति में पधारे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां का दुपट्टा पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया | जिला कार्यसमिति में प्रदेश अध्यक्ष के साथ कई बड़े नेताओं ने शिरकत की एवं भाजपा की आगे की रणनीति पर चर्चा हुई एवं कांगेस के कुशासन के 4 साल के खिलाफ जनता के बीच जाकर अपनी बात रखने का निर्णय लिया गया | भाजपा नेता शकील खान ने बताया की , कांगेस द्वारा पिछले 4 सालों में जनता से किये वादों को नकारते हुए केवल भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है |