आपका समर्थन लायेगा कामां में परिवर्तन 2023
कामां ( 10 मई 2023 ) :- भाजपा नेता शकील खान ने कामां की पावन धरा पर राजस्थान भाजपा के कद्दावर नेता और अलवर सांसद महंत बालकनाथ जी के पधारने पर कामां बॉर्डर पर सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर स्वागत किया | भाजपा नेता ने अलवर लोकप्रिय सांसद महंत बालकनाथ योगी जी का गुलदस्ता एवं तलवार भेंट कर जोरदार एवं भव्य स्वागत किया | क्षेत्रवासियों द्वारा भाजपा नेता के बीजेपी जिन्दावाद के नारे लगाए | इस मौके पर भाजपा नेता शकील खान के साथ बीजेपी जिलाध्यक्ष ऋषि बंसल जी , जिला संयोजक अरविन्द पाल सिंह , जिला परिषद् सदस्य भानु प्रताप सिंह जघीना , पूर्व जिला परिषद् सदस्य सत्येंद्र पथैना , बीजेपी युवामोर्चा जिलाध्यक्ष सौरभ ताखा , युवा मोर्चा जिला महामंत्री मोहित चतुर्वेदी एवं सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्त्ता और क्षेत्रवासी साथ रहे |