आपका समर्थन लायेगा कामां में परिवर्तन 2023
कामां ( 17 मई 2023 ) :- भाजपा नेता शकील खान ने विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान गांव इंद्रोली , घाटा , कस्वा कामाँ , गांव मोरोली आदि गांवों का दौरा कर क्षेतवासियों के लिए चौपालों का आयोजन कर लोगो को इस कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार के खिलाफ जागरूक किया एवं इस भ्रष्ट सरकार को जड़ से ख़त्म करने का आवाहन किया | भाजपा नेता शकील खान ने बताया कि यह कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार जनता से केवल झूठे वादें कर सकती है , इसने आज तक के शासन में केवल जनता को लुटा है और जनता को बेबखूफ बनाया है | हम सब मिलकर इस कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार को जड़ से उखाड़ फैकने के लिए कार्य करेंगे और कामाँ ही नहीं बल्कि पुरे राजस्थान में भाजपा का प्रचंड बहुमत के साथ कमल खिलाएंगे |